Big breaking-मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, मैगी फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 7 की मौत, 6 की हालत गंभीर

Muzaffarpur-बेला इंडस्ट्री एरिया में स्थित मैगी फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि आधा दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रहा रही है. घायलों को मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है.

घटना की खबर मिलते ही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है. मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार अब तक 5 लोगों के मौत की पुष्टि की है. अभी विस्तृत विवरण की इंतजार किया जा रहा है.

ea91776f 5123 4923 bfe7 0caf4bb09f2c 22Scope News

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेला इंडस्ट्रीज एरिया में बॉयलर फटने से हुई मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये  देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों का समुचित इलाज करवाने का निर्देश दिया है.

इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में कितने लोग मौजूद थें. राहत बचाव कार्य शुरु होते ही प्रशासन ने फैक्ट्री का मेन गेट बंद करवा दिया है. गेट के पास ट्रैक्टरों को खड़ा कर दिया गया है. प्रशासन द्वारा घायलों के परिजनों को अन्दर जाने से रोका जा रहा है.

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबर्दस्त था कि इसके कारण आस-पास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले दूसरे कामगार भी घायल हो गए.  मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं.

इस बीच उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने  कामगारों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है और घायलों  को जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है. 

 

रिपोर्ट- विशाल

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...