Bokaro : शादीशुदा महिला के साथ दरिंदगी, सामूहिक दुष्कर्म में 4 गिरफ्तार…

Bokaro : बोकारो से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दरिंदो ने एक महिला के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना 15अगस्त की बताई जा रही है जिस दिन स्वतंत्रता दिवस चारो तरफ जश्न मनाये जा रहे थे। झंडो को सलामी दी जा रही थी, दूसरी ओर दरिंदों ने असहाय महिला को अपना हवस का शिकार बना रहे थे। मामले में पुलिस 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Bokaro : घर के बाहर से वाहन पर सवार लोगों ने अगवा कर लिया था

यह घटना बोकारो के बलिडीह थाना क्षेत्र के गोड़ा बालीडीह उत्तरी क्षेत्र मझलाडीह की है। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नि घर से बाहर निकली थी, तभी चार पहिया गाड़ी पर सवार लोगों ने उसे जबरन उठा लिया। उठाने के बाद उसे सुनसान किसी जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला के लापता होने की सूचना पति ने पुलिस को जरूर दी, लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढा तक नहीं।

ये भी पढ़ें- Breaking : चंपई सोरेन ने जेएमएम की गंदी राजनीति को एक्सपोज किया-बीजेपी 

पीड़ित महिला नशे की हालत मे 17अगस्त को संध्या जब घर पहुंची तो उसने आपबीती परिवार को सुनाई। महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है हालांकि पुलिस अब एक्टिव मोड़ में है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है लेकिन देखना अब यह होगा कि गरीब महिला को न्याय मिलती है या मामला संचिकाओं में दफ़न हो जाएगी?

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...