दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

धनबाद: दो साइबर अपराधियों को धनबाद साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के रहनेवालेहैं, लेकिन पढ़ाई करने के नाम पर वनस्थली कॉलोनी के सुखधाम अपार्टमेंट के 401 नंबर फ्लैट को किराए पर लेकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे।

फ्लैट के ऑनर एसके यादव कोलकाता में रहते हैं। शुक्रवार को साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि एसएसपी एचपी जनार्दनन की सूचना पर सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी, साइबर दारोगा बीके सिंह ने छापेमारी कर किशन कुमारऔर पवन कुमार को गिरफ्तार किया है।

दोनों जोरापोखर अंजाना बस्ती के रहनेवाले हैं। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि वे पुलिस अधिकारी बन कर लोगों को डरा कर पैसे भेजने को मजबूर करते थे।

इसके अलावा गेमिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड बंद होने और ऑनलाइन जॉब देने का झांसा देकर भी लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाते थे। इनके पास से 9 मोबाइल, 14 एटीएम, 3 पैन और 3 आधार कार्ड, 6 पासबुक, 1 चेकबुक, 5 डायरी और एक कॉपी बरामद किया है।

पकड़े गए साइबर अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल नंबर के खिलाफ बंगाल और कानपुर में एनसीआर पोर्टल पर मामले दर्ज हैं। दोनों पीड़ितों से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पैसे की ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस बरामद मोबाइल, सिम और बैंक खातों से कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, लगा रही है। पता लगा रही है।

 

 

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...