Bokaro : शख्स ने जैसे ही मशीन पकड़ा, लगा जोर का झटका, फिर हुआ ये…

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट में काम करने के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है जहां काम करने के दौरान एक मजदूर को बिजली का जोर का झटका लगा। जिसके बाद मजदूर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम अमन कुमार सिंह बताया जा रहा है और वह बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें- Koderma : और यहां दो पक्षों में हो गया विवाद, उसके बाद जो हुआ… 

जानकारी के मुताबिक अमन कुमार सिंह प्राइवेट कंपनी विष्णु कंस्ट्रक्शन में वेल्डर के पद पर कार्यरत था। आज जब वह अपने ड्यूटी में वेल्डिंग का काम करने जब पहुंचा तो वहां पहले से ही बहुत ज्यादा क्षेत्र पानी से भीगा हुआ था। उसी क्रम में जब उसने वेल्डिंग के लिए मशीन को पकड़ा तब जोर का झटका लगा और वह उसी क्रम में वह वहां पर अचेत अवस्था में गिर पड़ा।

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

वहां मौजूद कर्मियों ने जब उसे देखा तो तुरंत इसकी सूचना प्रबंधन को दी और उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया पर वहां पहुंचने के दरमियान ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद से परिजन और वहां काम कर रहे सभी विष्णु कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी एक-एक करके बोकारो जनरल हॉस्पिटल पहुंचे और मुआवजा तथा नियोजन की मांग करने लगे।

वास्तु विहार एड min 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet : 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर, 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगा… 

क्योंकि घटना और मृतक अमन कुमार सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। इसको देखते हुए प्रबंधन ने उसकी पत्नी को पूरे मुआवजे के साथ एस 1 के पद पर नियोजन देते हुए ऑफर लेटर दिया। मरने वाला अमन कुमार सिंह सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। अभी विगत तीन वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी और घर वालों का इस हादसे के बाद रो-रो के बुरा हाल है।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...