Bokaro Crime : बालीडीह व बालीडीह ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने इंफ्रास्ट्रियल एरिया व हाईवे में खड़े भारी वाहन की चोरी में सक्रिय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक सदस्य फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों सचिन यादव, अनुज यादव व देवानंद साव को कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मालवाहक समेत ट्रक के 5 टायर 4 बैट्री बरामद
जबकि फरार कैलाश महतो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों के पास से बगैर रजिस्ट्रेशन नंबर का चारपहिया मालवाहक के साथ ट्रक का पांच टायर व चार बैट्री बरामद किया गया है। बरामद टायर व बैट्री बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से खोलकर चोरी गया था।
ये भी पढ़ें- Gumla Murder : पति ने अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर 30 KM चलकर…
हैडक्वाटर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने गुरुवार को बालीडीह थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में लगातार चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह व सब इंस्पेक्टर परमानंद मेहरा के द्वारा एक एसआईटी गठित की गई। जिसे हाईवे व इंडस्ट्रियल एरिया से वाहन चोरी करने वाले गिरोह का इनपुट मिला।
Bokaro Crime : बिहार, बंगाल और उड़ीसा से जुड़ा है गिरोह का नेटवर्क
मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने सचिन व अनुज को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के टायर बैट्री व मालवाहक बरामद किया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि हाईवे से वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का नेटवर्क बिहार बंगाल और उड़ीसा तक फैला हुआ है। जिसमें एक साथ कई विंग काम करते है। एक विंग रेकी कर सूचना देता है तो वहीं दूसरा विंग चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है वहीं तीसरा विंग मार्केटिंग डिविजन को संभालता है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : केन्द्र सरकार से ₹1.36 लाख करोड़ बकाया मांगने पर बाबूलाल का ये जवाब…
यही विंग गिरोह के जरिए चोरी किए गए वाहनों व पार्टस को ग्राहकों में खपाता है। गिरफ्तार देवानंद गिरोह के इसी विंग का हिस्सा है। इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य कई चोरियों में संलिप्तता जाहिर किया है, जिसे खंगाकर बचे हुए सदस्यों को गिरफ्तार करने की रणनीति पर पुलिस अनुसंधान जारी है।
बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—



















