बोकारो वन भूमि घोटाला: ईडी की झारखंड और बिहार में बड़ी कार्रवाई, 16 ठिकानों पर छापेमारी, नकदी बरामद

रांची: बोकारो के तेतुलिया में 103 एकड़ वन भूमि घोटाले की जांच में ईडी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने झारखंड और बिहार के कुल 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये छापेमारी रांची, बोकारो, धनबाद और बिहार के बांका जिले के बौंसी में की गई। बौंसी में नकदी मिलने की सूचना के बाद पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों को नोट गिनने की मशीन के साथ बुलाया गया।

ईडी को सूचना मिली थी कि इस जमीन की खरीद-बिक्री फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई, और फिर सरकारी नियमों की अनदेखी कर कब्जा किया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह 6:30 बजे ईडी की टीमें एक साथ हर ठिकाने पर पहुंचीं। सबसे अधिक 10 ठिकानों पर छापेमारी बोकारो में हुई, जो देर शाम तक जारी रही। रांची में राजवीर कंस्ट्रक्शन के हरिओम टावर स्थित कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी की गई।

मामला वर्ष 2022 से जुड़ा है, जब बोकारो में कुछ अधिकारियों ने वन विभाग की 74.38 एकड़ जमीन एक निजी कंपनी को आवंटित कर दी थी। जनवरी 2025 में बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने आयुक्त को शिकायत कर बताया कि अधिकारियों ने 10 डिसमिल की जमीन को फर्जी दस्तावेजों और शुद्धि पत्र में हेराफेरी कर 74.38 एकड़ दिखा दिया।

इस घोटाले में जब महेंद्र मिश्रा को जानकारी हुई, तो उन्होंने इजहार हुसैन, अख्तर हुसैन, रहमत हुसैन, ललन सिंह और शैलेश सिंह के खिलाफ वर्ष 2024 में प्राथमिकी दर्ज कराई। अब ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।


Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img