Advertisement
Advertisement

Bokaro : दहेज की खातिर मार डाला! घर से नवविवाहिता की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bokaro : जिले के सेक्टर 9A, स्ट्रीट संख्या-2 स्थित आवास संख्या-377 में बुधवार को नवविवाहित की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुषमा कुमारी के रुप में हुई है। मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Giridih Crime : शराब माफिया में हड़कंप, पुलिस ने अचानक मारी छापेमारी, भारी संख्या में शराब जब्त… 

Bokaro : 20 अप्रैल को ही हुई थी शादी

सुषमा की हाल ही में 20 अप्रैल को शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही सुषमा पर दहेज, खासकर चार पहिया वाहन तथा रुपये लाने का दबाव डाला जा रहा था। परिवारजनों के अनुसार, मृतका की बड़ी बहन स्वीटी को सुबह करीब 11 बजे सुषमा के पति ऋतिक का फोन आया- जिसमें बताया गया कि सुषमा की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- CM Hemant Soren ने पीएम मोदी को 75वीं जन्मदिन की दी बधाई 

घर पहुंचने पर स्वीटी ने देखा कि सुषमा बेड पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। परिजन उसे आनन-फानन में बोकारो जनरल हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Bokaro : आत्महत्या है या हत्या जांच में जुटी पुलिस

हरला थाना प्रभारी अनिल कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। घटना के समय पति ऋतिक घर में ही मौजूद था, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : 21 सितंबर को रांची में अनुसूचित जाति की बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा… 

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जब्त कर ली है। मृतका के माता-पिता और बहन ने सुस्पष्ट रूप से दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी पढ़ें++++

Koderma Murder : पत्थर से कुचल-कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : 20 सितंबर को कुड़मी और आदिवासी समुदाय आमने-सामने, भारी संख्या में जुटेंगे दोनों समुदाय के लोग 

Breaking : जल जंगल हमारा और राज करेगी भाजपा यह कतई बर्दाश्त नहीं-बीजेपी पर भड़के मंत्री इरफान 

Giridih Crime : नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार 

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और राजेंद्र पाल गौतम से की मुलाकात 

Breaking : JSSC-CGL के रिजल्ट पर हाईकोर्ट का रोक बरकरार, उठी सीबीआई जांच की मांग… 

Garhwa में मोटरसाइकिल और टेंपो की टक्कर, तीन लोग घायल-दो की हालत गंभीर 

Gumla में भयंकर सड़क हादसा, ऑटो और बोलेरो की जोरदार टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत… 

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...