Bokaro : चोरी के सामान के साथ मुख्य सरगना गिरफ्तार, हनुमान मंदिर में…

Bokaro : बोकारो के चास स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में हुई चोरी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ मुख्य सरगना संजू सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से मंदिर के तीन पीतल की थाली, दो ग्लास, दो लोटा, दो श्रृंगी, सोने की पानी चढ़ाये हुए चांदी के मुकुट समेत अन्य सामान बरामद किया है।

Bokaro : 4 अगस्त को को हुई थी मंदिर से चोरी

घटना के सम्बन्ध में चास एसडीपीओ पीके सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि 4 अगस्त की रात चोरों ने मंदिर में चोरी की थी। जिस संबंध में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके बाद चास थाना प्रभारी खुर्शीद आलम के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने छापमारी करते हुए मामले का भंडाफोड़ किया।

ये भी पढ़ें- Breaking : चिराग पासवान फिर से चुने गए लोजपा अध्यक्ष, रांची में… 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी किए गये सामानो को भी बरामद किया है। घटना में शामिल संजू सरकार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास जारी है।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—-

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...