Bokaro : उत्पाद सिपाही बहाली में अभ्यर्थियों की मौत के फूटा BJP का गुस्सा, मशाल जुलुस के साथ…

Bokaro : उत्पाद विभाग में सिपाही के बहाली के दौरान आयोजित दौड़ में भाग लेने के दौरान मृत अभ्यर्थियों के आश्रितो को मुआबजा दिलाने को लेकर भाजपा ने मशाल जुलूस निकाली। भाजपा नेताओं ने हेमंत सोरेन हाय हाय के नारे लगाते हुए सरकार पर हमला बोला। नेताओं ने कहा कि भाजपा युवाओं के विरोधी इस सरकार के खिलाफ आंदोलन करती रही है, युवाओं को सही दिशा दिखाने का करती रही है।

Bokaro : मृत अभ्यर्थियों के आश्रितो को मुआवजा तथा नौकरी देने की मांग

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाल कर मृत अभ्यर्थियों के आश्रितो को मुआवजा देने तथा नौकरी देने की मांग किया है। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में सरकार ने उक्त स्थल पर पानी तक उपलब्ध नहीं कराया था, बल्कि लॉन्ग जम्प, दौड़ की दूरी भी अधिक रखे गये थे। यह घटना सरकार के नाकामी का परिचय है। नेताओं ने कहा कि राजनीति चमकाने के उदेश्य से सरकार ने भर्ती आयोजित किया था, पूरा कार्यकाल समाप्त हो गया। अंत में यह बहाली निकाल कर युवाओं को लॉलीपॉप दिया है।

बोकारो मसाळ min 22Scope News

 

वहीं धनबाद में भी बीजेपी ने मशाल जुलुस निकाला। मीडिया से बात करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश पांडेय ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता पूर्ण कार्य की वजह से अभ्यर्थियों की जान जा रही है और यह सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर उनकी जान लेने का काम कर रही है। चुनाव से ठीक पहले युवाओं को यह सरकार बरगला रही है।

हेमंत सरकार नौकरी देने में फिसड्डी हो गई

हेमंत सोरेन सरकार जो यह वादा करके आई थी कि प्रत्येक वर्ष 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा उसमें यह सरकार फिसड्डी हो गई और अब अभ्यर्थियों की जो जान जा रही है इस पर सरकार तत्काल मुआवजा दें। हम सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आंदोलन और तेज करेंगे। वही आज नाराज भाजपाइयों के द्वारा आयोजित शुद्धिकरण हवन यज्ञ के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...