Bokaro: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर सदर अस्पताल के कर्मियों ने किया हंगामा, हड़ताल की दी चेतावनी

Bokaro: सदर अस्पताल के कर्मचारियों ने पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के विरोध में इमरजेंसी गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें लगातार टाला जा रहा है, जिससे उनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

Bokaro: समस्याओं की अनदेखी की जा रही

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले सात सालों से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, लेकिन अब वे चुप नहीं बैठेंगे। उनका कहना है कि बार-बार मांगों को दरकिनार किया जा रहा है और उन्हें किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही है।

Bokaro: हड़ताल की चेतावनी

कर्मचारियों ने ऐलान किया कि अगर जल्द ही वेतन नहीं दिया गया तो वे 3 मार्च से हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे कानूनी नोटिस भेजने पर भी विचार करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन से अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...