Bokaro Shocke : श्मशान घाट में शव भी सुरक्षित नहीं

बोकारोः शव भी सुरक्षित नहीं – बोकारो में एक अजब-गजब की खबर सुनने को मिल रही है। यहां श्मशान घाट में दफनाए गए शव गायब हो जा रहे हैं। यह खबर बोकारो के झरिया ओपी क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां जमुनिया नदी तट पर स्थित श्मशान घाट से दफनाए गए शव गायब हो गए हैं।

शव भी सुरक्षित नहीं – श्मशान घाट जाने के बाद पता चला मामला

इस बात की जानकारी तब मिला जब शुक्रवार की सुबह ग्रामीण एक शव दफनाने के लिए श्मशान घाट गये हुए थे। वहां देखकर सब आश्चर्यचकित रह गए, श्मशान घाट से शव गायब थे।

ये भी पढ़ें-गजब! पशु शेड के पैसे से खरीद ली स्कॉर्पियो और फिर…..

जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि वहां पहले से दफन किये गए 6 शव गायब हैं। सभी शवों को गड्ढा खोदकर निकाल लिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना झरिया ओपी प्रभारी को दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो वहां से 6 शव गायब हैं।

श्मशान घाट से आखिर शव गायब कौन कर रहा है

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही यहां एक व्यक्ति को दफन किया गया था जिसकी अंतिम यात्रा में मैं खुद शामिल हुआ था, पर ताज्जुब वाली बात यह है कि श्मशान घाट से आखिर शव गायब कौन कर रहा है।  श्मशान घाट से हो रहे शव गायब मामले की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें-विधायक के आतंक से परिवार सड़क पर, मनाने की कोशिश नाकाम 

इलाके में इस तरह की घटना के बाद ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने एक सुर में थाना प्रभारी से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है।

 

 

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...