विधायक के आतंक से परिवार सड़क पर, मनाने की कोशिश नाकाम

धनबादः धनबाद में बीजेपी विधायक ढूलू महतो पर जमीन हड़पने की कोशिश का बड़ा गंभीर आरोप लगा है। इंसाफ पाने के लिए पीड़ित परिवार पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठा है। प्रशासन की ओर से पीड़ित को न्याय देने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई।

27 फरवरी से धरने पर बैठा है परिवार

जानकारी के मुताबिक, धनबाद जिले की बाघमारा सीट से बीजेपी विधायक ढूलू महतो के खिलाफ 27 फरवरी से ही रणधीर वर्मा चौक पर बाघमारा चिटाही धाम के ग्रामीणों का धरना चल रहा है। धरना समाप्त कराने के लिए रविवार की शाम बाघमारा व धनबाद सीओ पहुंचे।

बाघमार विधायक 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-रात के अंधेरे में कैसे हुई चोरी 10 लाख की चोरी….

पदाधिकारियों ने धरना दे रहे लोगों से बातचीत की लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर से कहा कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगी। दरअसल, बाघमारा चिटाही धाम के 8 परिवार धरना पर बैठे हैं। लोगों का आरोप है कि बाघमारा विधायक जबरन उनकी जमीन हड़प करना चाह रहे हैं।

विधायक के समर्थकों द्वारा हुक्का पानी बंद कराया गया

उन्होंने बताया कि राम राज मंदिर के परिसर में उनकी दुकानें लगती थी जो कि उनके जीविका चलाने का एक मात्र साधन है। अब विधायक की ओर से दुकानों के आगे बांस बल्ली लगाकर घेरा बना दिया गया है। जिसके कारण व्यापार ठप पड़ गया है।

ये भी पढ़ें-विधायक मनीष जायसवाल के हजारीबाग पहुंचने पर कुछ यूं हुआ उनका स्वागत…. 

लोगों का यह भी आरोप लगाया है कि बीसीसीएल प्रबंधन भी विधायक के दबाव में ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी 8 परिवार का बिजली-पानी काट दिया गया है। बच्चे पढ़ाई लिखाई नहीं कर पा रहे हैं, उनका एग्जाम चल रहा है।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...