Advertisement
Advertisement

Bokaro : शमशान घाट में हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप…

Bokaro : बोकारो में देर रात श्मशान घाट में खूब हंगामा देखने को मिला जब परिजनों ने शव को जलाने से रोक दिया। मौके पर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है बेटी का शव नहीं जलने दिया जाएगा। देर रात तक चले हंगामे के बीच पुलिस परिजनों को मानने की कोशिश में जुटी रही।

ये भी पढे़ं- Chatra Murder : चाकू से काटकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, प्रेमिका हिरासत में… 

Bokaro : आरोपियों की गिरफ्तार की बाद ही जलेगा शव-परिजन

परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही बेटी का शव जलेगा। चास के चेक पोस्ट स्थित गरगा नदी स्थित शमशान घाट पर जुट थे परिजन। अंत में पुलिस को शव फिर से शमशान घाट से ले जाकर मॉर्चरी में रखना पड़ा। पुलिस हालांकि अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

ये भी पढे़ं- Breaking : 20 सितंबर को कुड़मी समाज का रेल टेका-डहर झेका आंदोलन, आजसू ने दिया समर्थन… 

Bokaro : संदिग्ध अवस्था में हो गई थी मौत

पूरी घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो में 17 सितंबर को हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत ससुराल में हो गई थी। महिला की शादी इसी साल 22 अप्रैल को हुई थी। जहां परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए मृतिका के पति, सास सहित अन्य परिजनों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए हरला थाना में लिखित शिकायत किया था।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : जीटी रोड पर हाईवा-ट्रेलर की भीषण टक्कर के बाद भड़की आग, दोनों वाहन खाक 

पुलिस ने भी उक्त शिकायत के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि जिस दिन घटना हुई उस दिन बेटी से बात हुई और अचानक खबर आई कि मौत हो गई। जहां जाकर देखा तो मृतिका का शव कमरे में पड़ा हुआ था और गले में दाग के निशान था। मृतिका के पिता ने बताया कि पुलिस भी बाद में पहुंची। ऐसे में अगर आत्महत्या करता तो भला कमरे में कैसे शव पड़ा हुआ था।

Bokaro : मृतिका 4 महीने की प्रेग्नेंट थी

परिजनों ने कहा कि मृतिका 4 महीने की प्रेग्नेंट थी और ससुराल पक्ष हमेशा दहेज की मांग करते थे। परिजनों ने ये भी आरोप लगाया कि शव का पोस्टमार्टम जब कराया गया तो मृतिका के घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी गई और आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराकर शव को शमशान घाट में जलाने की कोशिश की गई। जहां सूचना पाकर पहुंचे और शव का दाह संस्कार कराने से रोक दिया गया।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : एनटीपीसी परियोजना पर फिर बवाल, कन्वेयर बेल्ट पर चढ़ गए लोग, पुलिस छावनी में तब्दील… 

परिजनों का कहना है कि केवल पति की गिरफ्तारी हुई है जबकि बाकी अन्य चार की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में जबतक बाकी की गिरफ्तारी नहीं होती है तबतक शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक की नहीं बल्कि दो की जान गई है जो जघन्य अपराध है। ऐसे में हमें न्याय मिलना चाहिए ताकि आगे से किसी के साथ ऐसी घटना न घटे। वही पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बचते रहे।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Bokaro : दहेज की खातिर मार डाला! घर से नवविवाहिता की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Dhanbad Crime : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा…

Chatra Breaking : प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी का काट दिया गला, प्रेम-प्रसंग में… 

Latehar में फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप, जतरा में खा लिया चाऊमीन, 35 बच्चे बीमार… 

Ranchi Breaking : नशे में बवाल! युवक और ट्रैफिक पुलिस के बीच जमकर मारपीट, विडियो वायरल… 

Breaking : 24 सितम्बर को होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम हेमंत करेंगे अध्यक्षता 

Jharkhand Politics : झारखंड में हेमंत नहीं माफिया राज चल रही है, जंगलराज की स्थिति है-बीजेपी महामंत्री का बड़ा आरोप 

Jamshedpur Crime : अपराधी बेखौफ! घर में घुसकर सो रहे युवक को मारी गोली… 

Commercial Advertisment

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बगहा में 151वीं जयंती पर याद किए...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का त्याग, साहस, संघर्ष...

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...