Bokaro – बोकारो जिले के सियालजोरी थाना क्षेत्र के उसरडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के विरोध में इलेक्ट्रो स्टील के मार्ग को परिजनों ने घंटो सड़क जाम कर दिया तथा वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
ये भी पढ़ें- Dhurva Dam में फिर मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में…
मृतक की पहचान उसरडीह निवासी नारायण राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक नारायण राय बुधवार की सुबह 5 बजे सड़क पार कर रहे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया।
बेटे ने शव सड़क पर रखकर कर दिया सड़क जाम
घटना के बाद चालक वाहन समेत भागने में सफल हो गया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। मृतक के बेटे सूरज राय ने कहा कि घटना के बाद कोई अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें- Sushila Devi murder case : खून में नहाया रिश्ता, अपनो ने कर दी हत्या और फिर…
बेटे ने इस दौरान मांग की है कि 15 लाख रुपए मुआवजा तथा नौकरी जब तक नहीं मिलता है तब तक सड़क जाम रहेगी। घटना के बाद सड़क पर तीन किलोमीटर तक लंबा सड़क जाम लग गया है।


