Sushila Devi murder case : खून में नहाया रिश्ता, अपनो ने कर दी हत्या और फिर…

Sushila Devi murder case

Ramgarh : रामगढ़ सुशीला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड मृतका की बहू की बहन और उसके पति को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- Baghmara : पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, जवान सहित की घायल… 

पुलिस ने इसके अलावे एक और अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, चाकू, कार, स्कूटी और घर से लूटे गए जेवरात समेत अन्य सामान भी बरामद किये हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे।

72 घंटे के अंदर पकड़ाए आरोपी

रामगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ के बहुचर्चित मृतिका सुशीला देवी हत्याकांड का उद्वेदन 72 घंटे के अंदर कर लिया है। इस हत्याकांड को मृतिका सुशीला की बहू की बहन और उसका पति ने ही अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें- Bokaro : घास काट रही महिला को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती… 

इस हत्याकांड से पूरे रामगढ़ वासी दहशत के माहौल में थे। बता दें कि तीन दिन पहले रामगढ़ के विद्यानगर में अपराधी एक घर में घुसे थे। जहां लूटपाट कर घर में आग लगा दी थी और घर की मालकिन सुशीला देवी की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...