Bokaro: स्टूडेंट्स को नहीं पता राज्य के मुख्यमंत्री का नाम, मोदी को बताया शिक्षा मंत्री

बोकारो : राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है. इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन की

कुर्सी जाने की बात कही जा रही है.

वहीं सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को ना तो राज्य के मुख्यमंत्री का नाम पता है

और ना ही राज्य के शिक्षा मंत्री का.

जब छात्रों से मुख्यमंत्री का नाम पूछा गया तो पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र इधर-उधर ताकते नजर आए.

वहीं शिक्षा मंत्री का जब नाम पूछा गया तो छात्रों ने नरेंद्र मोदी का नाम बता दिया.

ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि राज्य में छात्रों का

भविष्य किस तरह गाढ़ा जा रहा है.

school1 22Scope News

शिक्षकों ने कोविड बनाया ढाल

जब बच्चों के सामाजिक ज्ञान पर शिक्षकों से सवाल किया गया तो

शिक्षक भी किसी नेता की तरह कोविड को अपना ढाल बनाते नजर आए.

शिक्षकों ने कहा कि कोरोना काल के कारण बच्चे पढ़ नहीं पाए. इस कारण उन्हें अभी यह जानकारी नहीं है.

school12 22Scope News

स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के हैं पोस्टर

बोकारो मुख्यालय से महज लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर

नव प्राथमिक विद्यालय एलएच जो चास-3 के अंदर में आता है.

यहां के बच्चों को राज्य के मुख्यमंत्री और राज्य के शिक्षा मंत्री का नाम पता नहीं है.

आखिर यह हो भी तो कैसे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल का ढाई वर्ष पूरा हो चुका है.

बावजूद इसके स्कूल में अभी तक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ही पोस्टर मुख्यमंत्री के रूप में लगा हुआ है.

जब शिक्षक इसको लेकर संजीदा नहीं है तो वह बच्चों को क्या ज्ञान देंगे वह आप खुद ही समझ सकते हैं.

हालांकि इस विद्यालय की विडंबना यह है इस विद्यालय में तीन शिक्षक पदस्थापित हैं जो सभी सहायक शिक्षक ही हैं. कक्षा 5 तक दो ही कमरों में विद्यालय का संचालन हो रहा है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीते हैं गांजा, राजद विधायक ने लगाया आरोप

बोकारो से तीन साल की अपहृत बच्ची भोपाल से सकुशल बरामद

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...