Advertisment

40 डिग्री तापमान में उबल रहे बोकारोवासी, बिजली नहीं मिलने से लोगों का जीना हुआ मुहाल

बोकारो : 40 डिग्री तापमान में उबल रहे बोकारोवासी, बिजली नहीं मिलने से लोगों का जीना हुआ मुहाल झारखंड में

बढ़ती गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

वहीं गर्मी में बिजली भी निर्बाध आपूर्ति नहीं हो रही है.

ताजा मामला बोकारो की है, जहां शहर में 14 घंटे तक बिजली कट रही है.

40 डिग्री तापमान में बोकारो जिले के लोग उबल रहे हैं.

बोकारो जिले के चास प्रखंड में विद्युत आपूर्ति 14 घण्टे से अधिक नहीं हो रही हैं.

दूसरी ओर 40 डिग्री तापमान में लोग घरों में उबल रहे हैं. लिहाजा लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

बता दें कि चास के लिए 60 से 70 मेगावॉट बिजली की जरूरत है, लेकिन यहां 30 से 40 मेगावॉट बिजली मिल रही हैं. इतने भारी कटौती के कारण लोग घरों में उबल रहे हैं. कई घरों में इनवर्टर जवाब दे रहा है, तो जिनके घरों में इनवर्टर नहीं है उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं.

बिजली की आंख मिचौली से लोग आक्रोशित हैं. अब बिजली को लेकर आंदोलन मुखर होते दिख रहा है. विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गोरवार ने बताया कि ऊपर से आपूर्ति बाधित हो रही हैं. विद्युत आपूर्ति नियमित के लिए 70 मेगावाट की जरूरत है, तभी आपूर्ति कंटीन्यू होगा.

अब आंदोलन होगा- विधायक बिरंची नारायण

इधर भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि विद्युत आपूर्ति जबसे जेएमएम की सरकार बनी है, तबसे हालत बदतर होती जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अब आंदोलन होगा. उन्होंने कहा कि कई बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ. सरकार ने डीवीसी को पैसा नहीं दिया. गर्मी समय से पहले दमदार तरीक़े से दस्तक दी है. जिससे जीना मुहाल हो गया है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Mango Nagar Nigam Protest JDU: मानगो नगर निगम के बाहर जदयू...

Mango Nagar Nigam Protest JDU: सोमवार को जनता दल (यूनाइटेड) ने मानगो नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट के सामने निगम के कामकाज और...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...