झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण 9 अक्टूबर से

रांची: झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण 9 अक्टूबर से जमशेदपुर में आयोजित होने जा रहा है।

कॉल फॉर एंट्रीज, यानी फिल्म सबमिशन के पोस्टर लॉन्च में संजय उदय सतपथी, राजू मिश्रा, मोनूराज, कैलाश जैक्सन, आलोक राज, और संजय सिंह शामिल हुए। इस दौरान संजय उदय सतपथी ने कहा कि झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को लगातार तीन वर्षों से सफलता पूर्वक आयोजित करने के बाद चौथा संस्करण 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा।

31 जुलाई तक फिल्म सबमिशन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। फिल्में जमा करने के लिए तीन कैटेगरी का निर्धारण किया गया है, जिसमें नेशनल कैटेगरी, झारखंड कैटेगरी, और इंटरनेशनल विंडो शामिल हैं, जिसमें फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, और डॉक्यूमेंट्री म्यूजिक वीडियो हो सकते हैं।

राजू मिश्रा ने बताया कि झारखंड सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए झारखंड के फिल्म मेकर्स के लिए जिन्होंने झारखंड की किसी भी लोकभाषा पर फिल्में बनाई हैं, उन्हें फिल्म सबमिशन राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। भारत के विभिन्न राज्यों से फिल्में आ रही हैं और अंतराष्ट्रीय फिल्म जगत से भी कई फिल्में आई हैं, जिनमें यूएसए, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, यूके, डेनमार्क, नाइजीरिया, नॉर्वे, इजराइल, जमैका आदि देश शामिल हैं। अब तक 60 फिल्में आ चुकी हैं, जिनमें 15 झारखंड की बनी हैं।

 

 

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...