नाथनगर थाना क्षेत्र में फिर से हुआ बम ब्लास्ट

कुड़े में मिला बम, दो बच्चे घायल

Bhagalpur-नाथनगर थाना क्षेत्र के मोमिनटोला में एक बार फिर बम ब्लास्ट होने की खबर है. ब्लास्ट में दो स्कूली बच्चे भी घायल हो गए हैं. बम बलास्ट की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि नाथनगर थाना क्षेत्र के मोमिन टोला में कुछ बच्चे खेल रहे थे. खेल-खेल में एक बच्चे ने कूड़े के ढेर से एक  थैले को निकाल पटक दिया. थैला पटकते ही जोरदार घमाका हुआ और दो बच्चे आंशिक रूप से घायल हो गएं.  यहां बता दें कि नाथनगर इलाके में दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन के समीप भी  ब्लास्ट हुआ था. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. लगातार हो रही बम ब्लास्ट  के कारण स्थानीय लोगों में दहशत है. स्थानीय लोग द्वारा इस मामले में संलिप्त लोगों की शिनाख्त कर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

रिपोर्ट-नंदन

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...