दानापुर : जनकधारी स्कुल के पीछे एक घर में एक बम बलास्ट हो गया. इस बम विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए. घायलों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है. सभी घायलों को दानापुर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहाँ से बच्चा अब्दुल्ला को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बम बिस्फोट आर्मी के ठेकेदार के घर में हुई जिससे घर के बीच की दीवार के परखच्चे उड़ गए. विस्फोट काफी ज़बरदस्त था जिससे पास के अपार्टमेंट के खिडकियों के शीशे टूट गए. इसके अलावे आसपास के घरों के भी शीशे टूटकर बिखर गए.
घटना की सूचना मिलते ही दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच में जुट गए. एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच में जुट गयी है. बाद में पटना के सीनियर एसपी भी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे.
रिपोर्ट : पंकज राज
धनबाद : खड़ी वोल्वो में कार ने मारी टक्कर, कार में बैठे लोग जख्मी

















