कोयला खदानों में पानी भरने की वजह से उत्पन्न हुई कोयले की क्राइसिस- प्रह्लाद जोशी

चतरा : कोयले की कमी के कारण देश भर में बिजली संकट से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं झारखंड की राजधानी रांची आये केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि, सभी पावर प्लांट में समय सीमा के अंदर पर्याप्त मात्रा में कोयला पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि, कोई पैनिक की स्थिति नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने इस बात को स्वीकार किया है कि, इम्पोर्ट में कमी और कोयला खदानों में पानी भर जाने की वजह से क्राइसिस उत्पन्न हुई है, लेकिन उसे दूर कर लिया जाएगा.

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी शुक्रवार को चतरा के सीसीएल पिपरवार कोयला खदान का निरीक्षण किए. निरीक्षण के दौरान कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल व सीसीएल के सीएमडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. साथ में जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.

बताते चलें यह कोयला का क्षेत्र अतिउग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है. इसलिए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था थी. कोयला मंत्री ने सबसे पहले सीसीएल पिपरवार के अशोक खदान का व्यू पॉइंट से निरक्षण किया, साथ में सीसीएल के अधिकारियों को कोयला डिस्पेच बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, ताकि ज्यादा से ज्यादा कोयला पावर प्लांट में जा सके. कोयला के संकट पर मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि बरसात के दिन में कोयला डिस्पेच कम हुआ, लेकिन अब हालात सामान्य है. धीरे-धीरे सब नार्मल हो जाएगा.

रिपोर्ट : सोनू

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...