लड़के की हालत गंभीर
पटना : पटना सिटी अनुमंडल के फतुहां स्टेशन के पश्चिम पुरानी केविन के पास रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन से प्रेमी-प्रेमिका की टक्कर हो गई, जिसमें प्रेमिका की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं प्रेमी युवक का दाहिना हाथ कट गया और सर में गम्भीर चोट आई. घटना की सूचना मिलते ही फतुहां जीआरपी मौके पर पहुंची और मृत युवती का शव अपने कब्जे में ले लिया. घायल युवक को फतुहां पीएससी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच भेज दिया. दोनों प्रेमी-प्रेमिका आरा जिला के अरियावां बाजार थाना के करवनिया गांव के रहने वाले हैं. जीआरपी पुलिस पहचान पत्र के अनुसार घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है. जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
रिपोर्ट : उमेश चौबे
Highlights


















