Breaking : बीजेपी विधायकों ने विधानसभा प्रभारी सचिव से कर दी विधानसभा अध्यक्ष को हटाने की मांग…

Breaking

Ranchi : विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा बीजेपी के 18 विधायकों को हटाए जाने के बाद झारखंड की राजनीति गर्म हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ बीजेपी के विधायकों ने विधानसभा के प्रभारी सचिव को लेटर लिखा है और विधानसभा अध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं।

Breaking : विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पद का विवेकपूर्ण उपयोग नहीं किया-बीजेपी

बीजेपी विधायकों ने शिकायत करते हुए कहा है कि वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पद का विवेकपूर्ण उपयोग नहीं किया है और हेमंत सोरेन के ईशारे पर विधानसभा अध्यक्ष ने बाजेपी के 18 विधायकों को निलंबित किया है। बाजेपी ने कहा कि माननीय अध्यक्ष ने अपने पद का निष्पक्ष रुप से उपयोग नहीं किया।

मुख्यमंत्री के हित की रक्षा करते हुए राज्य सरकार के इशारे पर विधायकों को निलंबित किया गया। इसके लिए प्रस्ताव जेएमएम विधायक सुदीव्य कुमार के द्वारा लाया गया था। मामले में बिना मंत्रणा किये कार्रवाई की गई है। अमूमन इस तरह का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री सदन में लेकर आते हैं और फिर उसके पूर्व में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाता है जबकि इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...