बीजेपी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक के खिलाफ नारेबाजी की

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा किए गए टिप्पणी ने रांची की सियासत को उत्तेजित कर दिया है।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और आदिवासियों से माफी मांगने को कहा।

भाजपा विधायकों ने तख्ती लेकर विधानसभा पार्टिकों में नारेबाजी की और इस दौरान इरफान अंसारी पर कार्रवाई करने की मांग की।

भाजपा के विधायक अनंत ओझा ने विधायक इरफान अंसारी के द्वारा की गई टिप्पणी को आलोचना किया और राज्य की जनता से माफी मांगने की मांग की।

विधायक अमित मंडल ने भी इसकी निंदा की और कहा कि इरफान अंसारी ने बेतुकी बातों से सभी मर्यादा को तार-तार कर दिया है।

कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी के बयानों को भाजपा और दूसरे आदिवासी नेताओं ने भी नकारा और उन्हें आलोचना की।

भाजपा के विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के अंदर और बाहर कांग्रेस को घेरा। इससे पूरे देश भर के भाजपा के आदिवासी नेता इस मुद्दे को लेकर अपने पक्ष का विरोध जाहिर कर रहे हैं। इरफान अंसारी के बेतुके बयानों से वह सुर्खियों में रहते हैं।

 

 

 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...