Breaking : अफ्रीका के सामने 327 रनों की चुनौती

कोलकाता : कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का मैच खेला जा रहा है। भारत ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए। भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली (नाबाद 101 रन, 121 गेंद, 10 चौके) ने शानदार शतक लगाया। कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर की 49 शतक की बराबरी की।

बता दें कि भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। भारतीय ओपनर कप्तान रोहित शर्मा (40 रन, 24, गेंद, छह चौके, दो छक्के) और शुभमन गिल (23 रन, 24 गेंद, चार चौके, एक छक्का) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 61 रन बना डाले। वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (77 रन, 87 गेंद, सात चौके, दो छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी की। पारी के अंत में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 15 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की बदौलत ताबड़तोड़ 29 रन बनाए।

 

 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...