Advertisement
Advertisement

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी है। हाईकोर्ट ने फैसाल सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि गिरफ्तारी और कस्टडी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की ओर से याचिका दायर की गयी थी। इसमें केजरीवाल की रिहाई की मांग की गयी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया। सिंघवी ने कोर्ट के सामने दलील रखते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी इसलिए किया गया है ताकि वे इस चुनाव का हिस्सा नहीं बने। वहीं ईडी की ओर से दलील देते हुए एसवी राजू ने सिंघवी के दलील को गलत बताया।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को ईडी ने उन्हें दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी। रिमांड अवधी पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हारिसत में जेल भेज दिया गया है।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 12 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 12 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...