Breaking: बदलापुर रेप मामले में आरोपी को पुलिस कस्टडी में लगी गोली, मौत

Desk. बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। बदलापुर रेप मामले में आरोपी को पुलिस कस्टडी में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि मामले का आरोपी अक्षय शिंदे सोमवार को जेल से ले जाते समय एक पुलिस अधिकारी से रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गयी। वहीं गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल है। बता दें कि, बदलापुर में एक सरकारी स्कूल में दो बच्चियों यौन शोषण का मामला समाने आया था।

बदलापुर रेप मामले में आरोपी को लगी गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस वाहन में एक अधिकारी से हथियार छीन लिया और पुलिस पर गोलियां चला दीं। इस दौरान कई राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने शिंदे पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसे गोली लगी। आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी मौत हो गयी।

बदलापुर रेप मामले में एसआईटी का गठन

मामले में आरोपी को स्कूल के शौचालय में चार और पांच साल की दो लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन के बीच भारी आक्रोश फैल गया। आरोपी स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में काम करता था। स्थानीय पुलिस शुरू में मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस जांच में गंभीर खामियों पर सार्वजनिक आक्रोश के बाद महाराष्ट्र सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

PIB Vartalap 2026 Jamshedpur: जमशेदपुर में PIB की बड़ी कार्यशाला, पत्रकारों...

PIB Vartalap 2026 Jamshedpur: भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), रांची ने जमशेदपुर में 'वार्तालाप-2026'...

Garhwa Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले से बदली युवाओं की किस्मत,...

Garhwa Rojgar Mela 2026: गढ़वा जिले में श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग के तहत जिला रोजगार कार्यालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा आयोजित 'दत्तोपंत...

Dhanbad News: निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर...

Dhanbad News: निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर फ़ोन कॉल, WhatsApp कॉल और ऑडियो मैसेज के ज़रिए धमकी देने का...