Advertisement
Advertisement

Breaking: बिहार की 17 सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

पटना. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिहार की 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम ऐलान कर दिया है। इसमें केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौवे, अजय निषाद और छेदी पासवान को टिकट नहीं दिया गया है। बता दें कि एनडीए में सीट शेयरिंग में बीजेपी को 17 सीटें मिली थी। 2019 में भी बीजेपी बिहार में 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

बिहार में बीजेपी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

बीजेपी ने पश्चिम चंपारण से डॉ. संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से राजभूषण निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय को टिकट दिया है।

वहीं बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव, आरा से आरके सिंह, बक्सर से मिथिलेश तिवारी, सासाराम से शिवेश राम, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह और नवादा से विवेक ठाकुर को टिकट दिया है।

बिहार में सात चरणों में वोटिंग

बता दें कि बिहार में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आएगा।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...