Breaking : CM नीतीश कार्यकर्ताओं से करेंगे बात

पटना : लोकसभा चुनाव का महापर्व चल रहा है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे थे। सभी सीटों को मिलाकर कुल 58.58 फीसदी वोट पड़े। किशनगंज (64 फीसदी), कटिहार (64.60 फीसदी), पूर्णिया (59.94 फीसदी), भागलपुर (51.00 फीसदी) और बांका में 54 फीसदी वोट पड़े।

दूसरे चरण के चुनाव के बाद सीएम नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। जदयू पार्टी दफ्तर से वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बात होगी। सीएम नीतीश वर्चुअल माध्यम से जदयू के प्रखंड और पंचायत स्तर तक जुड़ेंगे। कल पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुंगेर की सभा में नीतीश कुमार मौजूद थे।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

 

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...