Breaking : CM के बेटे ने कहा- नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। राजनीति से दूर रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने अभी थोड़ी देर पहले मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दे दिया है। निशांत का बयान हमेशा ही सुर्खिया बटोरता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

अमित शाह व सम्राट चौधरी ने भी कहा है नीतीश कुमार बनेंगे सीएम – निशांत कुमार

मीडिया ने उनसे पूछा यह कहा जा रहा है कि भाजपा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। निशांत कुमार ने कहा कि अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोलकर गए हैं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोल रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही 2025 से 30 में फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि मुख्यमंत्री की नेतृत्व में जो चुनाव लड़ा जा रहा है उसमें जनता उन्हें जीत दिलाये।

यह भी देखें :

तेजस्वी के बयान पर कहा- मेरे पिताजी बिल्कुल स्वस्थ हैं और रह सकते हैं 5 साल CM – निशांत

निशांत कुमार से पूछा गया कि आपके बारे में भी चर्चा है कि आप भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को टाल दिया। तेजस्वी यादव के इस बयान पर स्वस्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि बिल्कुल स्वस्थ हैं और अच्छे हैं। उनसे पूछा गया कि पर्सनल अटैक मुख्यमंत्री पर हो रहा है। निशांत ने कहा कि जनता देखेगी। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और पांच साल सरकार चला सकते हैं। अगले पांच साल तक सरकार चला सकते हैं, भाजपा ने कह दिया कि वही मुख्यमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़े : सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा- नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, फिर से बिहार में बनाएंगे NDA की सरकार…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...