Commercial Advertisment

Deoghar : स्वीमिंग पुल में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने…

Deoghar : देवघर जिला स्थित सारवां थाना क्षेत्र के मानजोरी गांव के दो सगे भाई बहन की स्विमिंग पुल में में डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत मनीगढ़ी में वन विभाग द्वारा निर्माणाधीन तरू चिंतन पार्क के स्विमिंग पुल में डूबने से हुई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : घर में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, खुल गई पोल, भारी मात्रा में शराब के साथ 5 गिरफ्तार… 

Deoghar : वन विभाग ने दिया 60 हजार रुपए की सहायता राशि

मृतको में 11 वर्षीय सनु यादव एवं 10 वर्षीय रिंकी कुमारी के रुप में हुई है। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने दोनों बच्चों की लाश सड़क पर रखकर 3 घंटा सारठ देवघर मुख्य सड़क एन एच 114 मनीगढ़ी के समीप जाम कर दिया। जिससे आवागमन करीब 3 घंटे तक बाधित हो गया। वही वन विभाग द्वारा दाह संस्कार के नाम पर 60 हजार रुपए देने के बाद सड़क जाम हटाया गया।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : अवैध कोयला खनन को लेकर जिला प्रशासन की छापेमारी, एक साथ तीन जगहों पर रेड… 

Deoghar : वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए पार्क ले गए थे शिक्षक

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों बच्चें गत दिन गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पठन पाठन करने गया था। जहां के शिक्षक प्रदीप वर्मा द्वारा सभी बच्चों को वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए मनीगढ़ी में निर्माणाधीन पार्क में ले गये थे और सभी बच्चों को वही पर छोड़ कर चले गए।

ये भी पढ़ें- Ranchi : रिम्स-2 विवाद: कल हल चलाएंगे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, निर्माण स्थल के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू… 

सभी बच्चें पार्क के स्वीमिंग पुल में खेलने लगे। खेल के क्रम में उक्त दोनों बच्चें पानी में चले गए और डूबने लगे। आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे पर तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक के लापरवाही के कारण दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

हरेकृष्ण मिश्र की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamtara : पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीणों ने कर दी… 

Ranchi Crime : अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर ऐसे उतारा मौत के घाट…आरोपी गिरफ्तार 

RIMS में चाय पीकर डॉक्टर बेहोश, जहर की आशंका से हड़कंप, कैंटीन सील 

Hazaribagh : बिना नंबर और रजिस्ट्रेशन के चलना पड़ा महंगा, 100 से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा जप्त 

Surya hansda encounter नहीं हत्या थी! भाजपा जांच समिति ने बाबूलाल मरांडी को सौंपी रिपोर्ट 

Ranchi : JSSC की कार्यप्रणाली पर भड़के छात्र, जयराम महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम के प्रतिनिधिमंडल ने JSSC सचिव को सौंपा ज्ञापन 

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...