BREAKING Latehar : जेजेएमपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, 300 राउंड फायरिंग

बरवाडीह (लातेहार) : बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरदाहा जंगल में जेजेएमपी नक्सली संगठन और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सामग्री बरामद किया है. पुलिस की ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग की गई. बताया जा रहा है कि नक्सली पप्पू, सूरज, लवलेस गंझू, गणेश तथा उनके पूरी टीम किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे. लगभग 30 से 40 नक्सलियों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी. गुप्त सूचना के आधार पर बरवाडीह पुलिस सर्च अभियान चलाई, जिसमें पुलिस को देखकर उग्रवादियों ने हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए बरवाडीह पुलिस ने भी फायरिंग की.

घने जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले नक्सली

पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले हैं.पुलिस और उग्रवादियों के बीच तकरीबन 40 मिनट तक गोलीबारी हुई है. जिसमें पुलिस की तरफ से 98 राउंड फायरिंग की गई. वहीं उग्रवादियों ने 300 राउंड गोलियां चलाईं है. फ़िलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों ढूंढ रही है.

बुधवार की देर रात लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरदाह जंगल मे जेजेएमपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. जानकारी के मुताबिक लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगरदाह जंगल में नक्सली किसी बड़ी घटना की योजना बनाने के लिए एकत्रित हुए है. नक्सलियों की धरपकड़ के लिए पुलिस उस इलाके में पहुंची. पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की, जिसके बाद नक्सली भाग निकले.

रिपोर्ट : गोपी

नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के विरोध में सड़कों पर आदिवासी, किसान नेता टिकैत भी शामिल

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...