Breaking : बिहार कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Jamshedpur Lok Sabha Seat

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। देश की सभी पार्टियां चुनावी रंग में जुट गई है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। आज उसकी आखिरी तारीख है। इस बीच सभी पार्टियों के नेताओं ताबड़तोड़ चुनावी रैली भी कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

कांग्रेस ने बिहार के लिए स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है। कांग्रेक के पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वर्तमाम में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा से लेकर कन्हैया कुमार तक का नाम शामिल है। ये सभी नेता बिहार में उम्मीदवारों को जीतने के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। बिहार के डॉ. शकील अहमद खान, डॉ. अशोक राम, विजय शंकर दुबे, श्याम सुंदर धीरज, सांसद मोहम्मद जावेद का नाम शामिल है। वहीं अजय निषाद जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे उनका भी नाम नहीं है।

यह भी पढ़े : Breaking : कांग्रेस को फिर झटका, गौरव वल्लभ का इस्तीफा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Share with family and friends: