Advertisement
Advertisement

Breaking : लोजपा (R) के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित ये बडे़ नेता करेंगे चुनाव प्रचार…

Breaking

Ranchi : झारखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपा-R) ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ पार्टी के सभी सांसद, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान सहित राष्ट्रीय कमेटी पदाधिकारी एनडीए समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।

JUUI min 22Scope News

Breaking : पार्टी के सभी सांसद एनडीए उम्मीदवार के लिए मांगेंगे वोट

बताते चलें कि लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान चतरा में लोजपा प्रत्याशी जनार्दन पासवान के साथ साथ सिमरिया एवं भावनाथपुर के भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए थे जहां लाखों की संख्या में उमड़े जनसैलाब को चिराग पासवान ने सम्बोधित किया था। विगत लोकसभा चुनाव में पड़ोसी राज्य बिहार में 100% स्ट्राइक रेट वाली पार्टी के मुखिया चिराग पासवान का झारखण्ड विधानसभा के चुनाव में जबरदस्त डिमांड है।

चुनाव की घोषणा से पूर्व भी चिराग का लातेहार रांची, पलामू, धनबाद एवं लातेहार में जनसभा हुआ था जहां लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। झारखंड विधानसभा की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव आयोग ने 13 एवं 20 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित की है। 23 नवंबर को मतों की गणना की जाएगी। बताते चलें कि झारखंड विधानसभा के 81 सीटों में बीजेपी 68 आजसू 10 जेडीयू 02 एवं लोजपा (आर) 01 सीट पर अपने- अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...