डिजीटल डेस्क: Breaking – महाकुंभ-2025 का शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे, तिथि 10 से 15 दिसंबर के बीच की होगी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर महाकुंभ -2025 को लेकर जारी तैयारियों के क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने रविवार को अहम जानकारी साझा की।
मेला प्राधिकरण और टीम प्रयागराज की बैठक लेने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने खुलकर कहा कि – ‘हमारा प्रयास होगा कि 10 से 15 दिसंबर के बीच प्रधानमंत्री को यहां आमंत्रित करके कुंभ मेले के सभी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शुभारंभ की घोषणा करवा दें। उसकी तैयारी हमारी अभी से होनी चाहिए‘।
महाकुंभ-25 की तैयारी में समयबद्धता-गुणवत्ता से समझौता नहीं
महाकुंभ 2025 की तैयारियों की ताजा स्थिति की समीक्षा करने पर मिले कोर-कसर पर CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘मेला प्राधिकरण के साथ यहां आज दूसरी बैठक हम कर रहे हैं। हमें बैठकों के क्रम को जल्दी-जल्दी आगे बढ़ाना होगा। सभी विभागों से फिर कहता हूं कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण ढंग से काम करें।
इन दोनों में कहीं कोई समझौता नहीं होगा और कहीं भी किसी भी स्तर पर हुआ तो उनकी जवाबदेही भी तय होगी। इसमें केंद्र और राज्य सरकार से जुड़ी संस्थाओं को और शासन से जुड़े सभी विभागों को मिलकर के सारे काम को व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाना है। पॉजिटिव चर्चा को हम आगे बढ़ाएं। निगेटिविटी के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए’।

CM Yogi बोले – महाकुंभ-25 की तैयारियों का काम बरसात के चलते एक माह पिछड़ा
महाकुंभ-2025 को लेकर जारी तैयारियों के क्रम में आ रही व्यावहारिक बाधाओं को भी इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने जाना और समझा। साथ ही उन्होंने पेश आई परेशानियों से पार पाने के लिए अपनी ओर से कुछ सुझाव भी दिए और पूरे हौंसले के साथ दोगुने उत्साह से काम में जुटने को प्रेरित किया।
CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘याद रखना कि हमारे पास तैयारी 2019 से बड़ी है। बरसात 2019 की तुलना में इस बार 1 महीने आगे तक चली है। इसका मतलब हमारा कार्य एक महीने पीछे चल रहा है।
इसको हमें अतिरिक्त मैनपॉवर देकर के समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से आगे ब़ढ़ा देना है। जरूरत पड़े तो अतिरिक्त मानदेय देकर के इन कामों को व्यवस्थित ढंग से समय पर पूरा कराएं लेकिन लक्ष्य समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने पर रहे ताकि कहीं से कोई शिकायत का मौका ना मिले। मिलने पर जवाबदेही तय होगी’।
Highlights


