Breaking: हेलिकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान गिरीं ममता बनर्जी

Desk. बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आ रही है। लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री गिर गयी, जिससे वह चोटिल हो गयी हैं। बताया जा रहा है कि उनके पैर में चोट लगी है।

ममता बनर्जी चोटिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम ममता बनर्जी टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए प्रचार प्रसार के लिए आसनसोल जा रही थीं। इसी दौरान दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर में संतुलन बिगड़ने से वह लड़खड़ाकर गिर गयी। इससे उनके पैर में हल्की चोटें लगी हैं। बता दें कि बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा इस बार लोकसभा का चुनाव टीएमसी के टिकट पर आसनसोल से लड़ रहे हैं।

वास्तु विहार एड 29 22Scope News

बता दें कि पिछले माह मार्च में भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। उस दौरान उन्हें सिर में गंभीर चोटें लगी थी। इसके बाद उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसकी जानकारी टीएमसी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) हैंडल पर दी थी साथ ही सीएम ममता बनर्जी के घायल होने की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिख रहा था।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...