Breaking: चांडिल में लापता हुआ ट्रेनी विमान मिला, जल्द पानी से निकाला जाएगा

चांडिल. जमशेदपुर से उड़ान भड़ने के बाद लापता हुए अलकेमिस्ट एविएशन प्रा.लि. के ट्रेनी विमान मिल गया है। बताया जा रहा है कि जल्द पानी के अंदर से उसे बाहर निकाल लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, चांडिल डैम बहुद्देशीय परियोजना से बने डैम के ऊपर प्रतिदिन ट्रेनी एयरक्राफ्ट आसमान में उड़ता नजर आता था। मंगलवार को अंतिम उड़ान जमशेदपुर सोनारी हवाई अड्डा से उड़ान भरने के बाद चांडिल जलाशय के आसपास उड़ रहा था। दोनों पायलट द्वारा घटना के पूर्व पानी के ऊपर ट्रेनी विमान को लेकर कुछ करतब दिखाया जा रहा था।

चांडिल में लापता ट्रेनी विमान मिला

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दो बार पानी से सटकर आसमान की ओर गया, लेकिन तीसरी बार प्रयास करने के दौरान पानी के अंदर ही समा गया। पांच दिन काफी प्रयास करने के बाद आज दो बजे नेवी टीम द्वारा 40 फीट पानी के नीचे मिलने का दावा किया गया है।

बताया जा रहा है कि, प्लेन क्रैश की घटना वहां हुई, जहां प्राचीन कालीन शिव मंदिर कोयलागोड़ धाम में पंचममुखी शिवलिंग विराजमान है। देव स्थल के पास क्रैश ट्रेनी प्लेन बताया जा रहा है। जल्द इसे  बाहर निकला जाएगा। विगत मंगलवार से नेवी की टीम डैम में उस जगह पहुंचने का प्रयास कर रही थी, जहां ट्रेनी प्लेन क्रैश हुआ था।

विजय कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img