Advertisment

Breaking : अब कोलकाता में महिला सिविक वालंटियर से दुष्कर्म, दारोगा गिरफ्तार

डिजीटल डेस्क: Breakingअब कोलकाता में महिला सिविक वालंटियर से दुष्कर्म , दारोगा गिरफ्तार। पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल छात्रा के रेप और मर्डर की घटना के बाद से लगातार सवालों में घिरी सत्तारूढ़ ममता बनर्जी के सरकार की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

अब राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट थाना में तैनात महिला सिविक वालंटियर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आननफानन में आरोपी दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार दोपहर को ही गिरफ्तार सब-इंस्पेक्टर को कोलकाता पुलिस की टीम ने कोर्ट में पेश किया।

महिला सिविक वालंटियर से दुष्कर्म -पार्क स्ट्रीट थाना इलाके में शनिवार को हुई थी, सूचना मिलते ही लिया गया एक्शन

लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय से घटना के बाबत बताया कि रविवार को महिला सिविल वालंटिय की ओर से शिकायत मिलते ही आरोपी सब इंस्पेक्टर को ड्यूटी से हटा दिया गया था। तुरंत मामले की जांच की गई और महिला सिविक वालंटियर की बात आरंभिक जांच में सही मिलते ही तुरंत आरोपी दारोगा को हिरासत में ले लिया गया।

घटना का ब्योरा देते हुए पुलिस मुख्यालय से बताया गया कि बीते शनिवार को पार्क स्ट्रीट थाना क्षेत्र में एक वस्त्र वितरण कार्यक्रम में ही आरोपी और पीड़िता की तैनाती थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी कार्यक्रमस्थल पर मौका देख आरोपी ने उसे अपना शिकार बनाया। पीड़ित महिला सिविक वालंटियर ने वहीं से थाने पर घटना की सूचना दी और वहां से तुरंत पूरे मामले की जानकारी लालबाजार पुलिस मुख्यालय को दी गई। उसके बाद एक्शन शुरू हुआ।

 

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...