Breaking: अब वोटर कार्ड भी जुड़ेगा आधार कार्ड से, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Desk. पैन कार्ड के बाद अब वोटर आईडी कार्ड भी आधार कार्ड से जुड़ेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में आज चुनाव आयोग की बैठक हुई, जिसमें इसके आगे का रास्ता साफ कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि इसको लेकर यूआईडीएआई और ईसीआई के विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श जल्द ही शुरू होने वाला है।

आधार कार्ड से जुड़ेगा वोटर कार्ड

चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन में बताया है कि चुनाव आयोग 1950 के जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 326 और सर्वोच्च न्यायालय के प्रासंगिक निर्णयों के अनुसार ईपीआईसी को आधार से जोड़ने के लिए कार्रवाई करेगा। यूआईडीएआई और ईसीआई के विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श जल्द ही शुरू होने वाला है।

सीईसी के नेतृत्व में हुई बैठक

सीईसी ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारत के चुनाव आयोग ने ईसी डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ आज नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में केंद्रीय गृह सचिव, विधायी विभाग के सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव और यूआईडीएआई के सीईओ और ईसीआई के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक की। भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, मतदान का अधिकार केवल भारत के नागरिक को दिया जा सकता है, जबकि आधार कार्ड केवल एक व्यक्ति की पहचान स्थापित करता है।

तकनीकी परामर्श जल्द होगा शुरू

इसलिए, यह निर्णय लिया गया कि ईपीआईसी को आधार से जोड़ने का काम संविधान के अनुच्छेद 326, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के प्रावधानों के अनुसार और डब्ल्यूपी (सिविल) संख्या 177/2023 में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप ही किया जाएगा। तदनुसार, यूआईडीएआई और ईसीआई के तकनीकी विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श जल्द ही शुरू होने वाला है।

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...