PM मोदी का कल पूर्णिया दौरा, हजारों करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

पूर्णिया : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 15 सितंबर को एक बार फिर बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। कल वह पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद पीएम मोदी पूर्णिया जिले के शीशाबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम पूर्णिया में किए गए हैं। ड्रोन कैमरे पर रोक लगाई गई है जबकि एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। बता दें कि पीएम के कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सहित एनडीए के तमाम घटक दल के नेता शिकरत करेंगे।

Goal 7 22Scope News

जमीन से आसमान तक पहरा, ड्रोन उड़ाने पर रहेगी रोक

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जमीन से आसमान तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। श्रीनगर थाना परिसर में इसे लेकर बैठक हुई। थानाध्यक्ष अमर कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ड्रोन चलाने वाले कैमरामैन भी शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से प्रस्थान तक कोई भी व्यक्ति ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान, बम निरोधी दस्ता भी सक्रिय

एसपीजी ने पूर्णिया में सुरक्षा की कमान संभाल ली है। सोमवार को पूर्णिया के शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी मैदान में चुनावी सभा है। पीएम के दौरे को लेकर बीते एक सप्ताह से ही एसपीजी ने सभास्थल के सुरक्षा की कमान संभाल रखी है। एसपीजी की निगरानी में ही मंच भी तैयार हुआ है। जिस मंच पर पीएम मोदी रहेंगे, उसके चारो ओर बम निरोधी दस्ता मौजूद रहेगा। तमाम एजेंसी अपने स्तर से जांच-पड़ताल में जुटी है। सभास्थल और आसपास करीब 1500 जवानों की तैनाती रहेगी।

यह भी देखें :

डॉग स्क्वायड के साथ CRPF कर रही चौकसी

वहीं एसएसबी मैदान में जनसभा होगी। मैदान के उत्तरी भाग में तीन हेलिपैड बनाया गया है। जिसके चारो ओर मेटल डिटेक्टर से लगातार जांच की जा रही है। सीआरपीएफ का डॉग स्क्वायड भी सक्रिय है। सभास्थल परिसर में स्थानीय पुलिस ने अस्थायी कैंप भी लगाया है। जनसभा स्थल के अंदर और बाहर भी जगह-जगह पर सशस्त बल और अफसरों की तैनाती रहेगी। वहीं शहरी इलाकों में भी गस्त तेज कर दी गई।

यह भी पढ़े : पटना Metro का आज से ट्रायल रन, 22 व 23 सितंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...