Breaking: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

दिल्ली. दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाने को लेकर आज दिल्ली विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नए सीएम के रूप में रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बनी है। वे कल सीएम पद की शपथ लेंगी।

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

बता दें कि, बीजेपी ने दिल्ली में नए सीएम को लेकर सांसद रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। पार्टी के दोनों पर्यवेक्षकों ने विधायकों से एक-एक करके बात की। इसके बाद सीएम के लिए रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा होंगे, जबकि विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे।

दिल्ली में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम में भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कर अपना 27 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। वहीं एक दशक से यहां पर शासन कर रही आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सीमट गई। इस चुनाव में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं इस चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली। कांग्रेस के खाते में शून्य सीट आई, जो कांग्रेस के रिकॉर्ड में हैट्रिक है। इससे पहले 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

Related Articles

Video thumbnail
दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र बुलाया गया, प्रोटेम स्पीकर की होगी नियुक्ति @22SCOPE
03:37
Video thumbnail
झारखंड आंदोलनकारी आज बोल रहा है कि जब लात जूता ही खाना था तो बिहार ही ठीक था, अलग राज्य क्यूं बना
01:16
Video thumbnail
रांची: 17वां स्थापना दिवस मना रहा झारखंड जगुआर, नक्सलियों के खात्मे के लिए बना था...
03:40
Video thumbnail
धनबाद,जामताड़ा,रांची,हजारीबाग, चतरा,निरसा की दिनभर की प्रमुख खबरें। Jharkhand News। । (21-02-2025)
14:44
Video thumbnail
मैट्रिक पेपर लीक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई क्यों जरूरी, कैसे फिर कायम होगा भरोसा | Board Exam |
05:51
Video thumbnail
CM Hemant ने अपने पास रखे मंत्रालयों की जिम्मेदारी की प्रभारी मंत्रियों के हवाले क्या है मायने | CM
05:24
Video thumbnail
1500 युवाओं को 25 कंपनियां देंगी रोजगार, क्या है तैयारियां, कौन कौन सी हैं कंपनियां ? | Jharkhand |
03:38
Video thumbnail
विधानसभा की सर्वदलीय बैठक में बाबूलाल की जगह सीपी सिंह को क्यों आमंत्रण | Vidhansabha | @22SCOPE |
05:29
Video thumbnail
JPSC अभ्यर्थियों ने चेहरे पर मास्क लगाकर ट्विटर कैंपेन चलाने का किया एलान | Face Mask | Twitter | CM
04:25
Video thumbnail
रांची के सदर हॉस्पिटल से हुए नवजात के अ'पहर'ण मामले में 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गि'रफ्ता'र
11:16
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -