दिनदहाड़े लूट: रांची में महिला से 1.5 लाख रुपये छीनकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बुधवार को धुर्वा थाना के पास बाइक सवार दो अपराधी महिला बिंदु देवी के हाथ से 1.5 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर धुर्वा थाना में केस दर्ज किया गया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने देवर रामचंद्र मुंडा के साथ एसबीआई बैंक से पैसे निकालने गई थी। पैसे निकालने के बाद वह बैंक के पास स्थित प्रज्ञा केंद्र जा रही थी, तभी अचानक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और रुपये छीनकर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया, लेकिन अपराधी कुछ ही सेकंड में ओझल हो गए।

बेटी के एडमिशन के लिए निकाले थे पैसे
पीड़िता बिंदु देवी ने बताया कि उसकी बेटी का नर्सिंग में एडमिशन होना है, जिसके लिए वह बैंक से रुपये निकालने आई थी। लूट की घटना के बाद वह काफी सदमे में हैं और बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चश्मदीदों ने बताया कि दोनों अपराधी धुर्वा गोलचक्कर की ओर भागे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर अपराधियों की बाइक का नंबर हासिल कर लिया है और उसकी जानकारी निकाली जा रही है। हालांकि, दोनों अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया।

धुर्वा में बढ़ रही छिनतई की घटनाएं, पुलिस पर उठे सवाल
घटना स्थल धुर्वा क्षेत्र का काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहां बैंक, थाना और कई संस्थान स्थित हैं। इसके बावजूद अपराधियों ने बेखौफ होकर लूट को अंजाम दिया। इससे पहले भी धुर्वा और जगन्नाथपुर इलाके में कई छिनतई की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार बढ़ती वारदातों से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...