Delhi CM Oath: दिल्ली में कब होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, जानिए

Delhi CM Oath: खबर दिल्ली से है। पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरा से लौटने के बाद दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह (Delhi CM Oath) होगा। बताया जा रहा है कि यह शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। वहीं दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी में मंथन जारी है।

आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वे करीब 11 बजे राजभवन पहुंची थीं। उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी के साथ एलजी ने पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के साथ नई विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

Delhi CM Oath: दिल्ली में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम कल आया था। वोटों की गिनती के बाद भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कर अपना 27 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। वहीं एक दशक से यहां पर शासन कर रही आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सीमट गई। इस चुनाव में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं इस चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली। कांग्रेस के खाते में शून्य सीट आई, जो कांग्रेस के रिकॉर्ड में हैट्रिक है। इससे पहले 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

Delhi CM Oath: सीएम की रेस में इनका नाम

वहीं मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किए बिना चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने सरकार का मुखिया तय करने के लिए उच्च स्तरीय बैठकें शुरू कर दी हैं, जिसमें पांच नेता प्रमुख दावेदारों के रूप में उभर रहे हैं। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराकर नए चहरे के रूप में उभरे परवेश वर्मा दिल्ली में संभावित मुख्यमंत्री चेहरों की सूची (Delhi CM Oath) में सबसे आगे हैं। इसके अलावा विजेंदर गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, जितेंद्र महाजन का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में सामने आ रहा है।

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं। सतीश उपाध्याय एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा है। वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। आशीष सूद दिल्ली भाजपा के महासचिव हैं। उनका केंद्रीय नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। जितेंद्र महाजन वैश्य समुदाय से है और आरएसएस के एक मजबूत सदस्य हैं।

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...