Breaking : हेमंत सरकार जैसी भ्रष्ट सरकार पूरे देश में कोई नहीं, बीजेपी झारखंड के हितो की रक्षा करेगी-जयराम ठाकुर

Breaking 

Ranchi : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज प्रेस वार्ता की। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल का 2 वर्ष पूरा हो रहा है। दो वर्षों के इस कार्यकाल में जो परिस्थितियां बनी है, उन्होंने जो झूठी गारंटी दी थी इसी प्रकार की बातें इंडिया गठबंधन के लोग महाराष्ट्र और झारखंड में कर रहे हैं। पुराने वीडियो को प्ले कर कांग्रेस के वादे दिखाये जा रहे है।

Breaking : हिमाचल में कांग्रेस की गारंटी झूठी निकली

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले 10 गारंटी दी थी। वो 10 गारंटी आज तक पूरे नहीं हुए हैं। इसके अलावा 5 साल में 5 लाख नौकरियां देंगे कांग्रेस ने वादा किया था। हिमाचल एक ऊर्जा राज्य है। भाजपा की जब सरकार थी तो 125 यूनिट बिजली मुफ्त गरीब लोगों को दिया गया था। इस प्रकार से हिमाचल प्रदेश की जो स्थिति है और वहाँ लोन पर लोन लिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Love Affairs : दूसरी महिला से था अवैध संबंध, पत्नी को फांसी पर लटकाकर मार डाला और… 

वहां के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। संभवत देश में ऐसी स्थिति पहली बार बनी है। झारखंड में भी कांग्रेस के नेता जाकर कहते हैं कि हमने हिमाचल में सरकार बनाई और वहां जो गारंटी थी उसे पूरा किया गया। कांग्रेस ने हरियाणा में भी झूठे वादे करके सत्ता में आने की कोशिश की लेकिन मैं हरियाणा की जनता को साधुवाद देना चाहता हूं। जो हालात हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने कर दिया है उस तरह का हालात झारखंड में होने ना दे।

झारखंड में मजबूत सरकार की आवश्यकता है

हेमंत सोरेन की सरकार यहाँ काम कर रही है पर पूरे देश नहीं बल्कि दुनिया में यदि भ्रष्टाचार का जिक्र हो तो झारखंड का नाम आता है। अधिकारियों के घर से नोटों का जखीरा मिलता है। मुख्यमंत्री जेल में रहते हैं, झारखंड में मजबूत सरकार की आवश्यकता है जो यहाँ के हितों की रक्षा कर सके।

ये भी पढ़ें-  Jharkhand politics : हिमंता ने सब सेट कर दिया, क्या जेएमएम का किला भेद पाएगी बीजेपी… 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे मजबूत नेता हैं। भाजपा ने झारखंड से संबंधित जो डॉक्यूमेंट जारी किए हैं उसमें प्रमुख रूप से बांग्लादेशी घुसपैठिये का जिक्र किया है वह अपने आप में बहुत बड़ा मुद्दा है। इसको हम गंभीरता से लेंगे। हमारी जरूरत है कि झारखंड आगे बढ़े। कोई दादागिरी से भारत को दबाना चाहेगा तो वो जमाना अब खत्म हो चुका है।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...