Breaking : Tre-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) Tre-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। एक-पांच और छह-आठ वाले का रिजल्ट अभी जारी किया गया है। क्लास-6 से आठ में 16,989 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं क्लास-1 से पांच में 21,911 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं क्लास-1 से पांच में तीन विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है। सामान्य (शिक्षा विभाग) में 18,641, सामान्य (अनुजाति-जनजाति कल्याण विभाग) 172, उर्दू 3054 और बांग्ला में 44 कुल 21911 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं क्लास-6 से आठ में छह विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है। गणित और विज्ञान में 5560, सामाजिक विज्ञान में 3789 हिन्दी में 2799, अंग्रेजी में 2873, संस्कृत में 941 और उर्दू में 1027 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कुल 16,989 पास हुए हैं।

बेहतर ढंग से तैयार किया गया रिजल्ट

आयोग का दावा है कि रिजल्ट बेहतर ढंग से तैयार किए गए हैं। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का शिक्षा विभाग से रोस्टर मिलते ही रिजल्ट तैयारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को कक्षा छह-आठ और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के अधीन प्राथमिक विद्यालयों में वर्ग-1 से पांच के रिजल्ट जारी किए गए हैं। शेष कक्षाओं के रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

यह भी देखें :

सुबह 9 बजे ही आयोग पहुंचे अध्यक्ष

आज सुबह नौ बजे ही बीपीएससी अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार आयोग पहुंच गए। वह लगातार अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। बीपीएससी सूत्रों की मानें तो नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं का रिजल्ट अभी जारी नहीं होगा। टीजीटी और पीजीटी रोस्टर नहीं मिलने के कारण इस रिजल्ट को तैयार करने में समय लग रहा है।

यह भी पढ़े : Breaking : अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए CM नीतीश

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img