Best GPS in Jharkhand
Advertisment

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, इम्फाल में कर्फ्यू लागू, सात जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

Desk. खबर मणिपुर से है। हिंसा प्रभावित मणिपुर में इम्फाल पश्चिम और इम्फाल पूर्व में कर्फ्यू लगा दिया गया है और प्रदेश के सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं है। बताया जा रहा है कि छह लोगों की हत्या बाद घाटी के जिलों में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसको लेकर कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं बंद की गयी है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। इंफाल घाटी जिलों के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा की सूचना मिली थी। भीड़ ने कई विधायकों के आवासों पर धावा बोल दिया था और संपत्ति को नष्ट कर दिया था।

विधायक के घर पर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भीड़ के एक समूह ने सपम निशिकांत सिंह के घर पर हमला कर दिया है और गेट के सामने बने गेट और बंकरों को नष्ट कर दिया है। उसी भीड़ ने इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद में विधायक आरके इमो के घर पर धावा बोल दिया और फर्नीचर जला दिया और खिड़कियां तोड़ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा- RERA की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सरल व डिजिटल हो,...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।...

Bhatinda Fall Drowning: धनबाद के भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा, ITI...

Bhatinda Fall Drowning: शनिवार को मुनीडीह आउटपोस्ट (OP) इलाके में स्थित भटिंडा फॉल में एक दुखद घटना हुई। ITI की परीक्षा देने धनबाद आए एक...

आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला की मौत, तीसखोरा गांव...

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के तीसखोरा गांव में शनिवार को पानी से भरे आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला...