Jamtara : भाजपा महिला मोर्चा ने थामा सीता सोरेन का प्रचार अभियान, प्रदेश अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

Jamtara : भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने करमाटांड़ प्रखंड के काशीटांड़ सहित अन्य गांव का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि जामताड़ा और झारखंड की अस्मिता को बचाना है तो सीता सोरेन को लाना होगा।

कहा कि जितना ज्यादा से ज्यादा हो सीता सीता सोरेन के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत बनाएं। कहा कि राज्य में 5 साल सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। सिध्दो-कान्हू की पावन धरती में आदिवासियों की आबादी घटी है। इसकी अस्मिता बचाना है। इंडी गठबंधन घुसपैठी पर कुष्ठ बोलने को तैयार नहीं हैं। झारखंड में घुसपैठियों बढ़ता गया। बहू बेटी पर अत्याचार लगातार हुआ। आदिवासियों की जमीन घुसपैठियों ने छीन लिया हैं। इंडी गठबंधन सरकार आते ही जमीन में कब्रिस्तान बन गया। सड़क पर बेरोजगार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Jamtara : आदिवासी-मूलवासी को बचाना है

सरकार बनते ही 25 सौ रूपया वृद्धा पेशन, विधवा, दिव्यांग लोगों को एवं 2100 गोगो दीदी को दिया जायेगा। उत्पाद विभाग पुलिस बहाली में दर्जनों युवकों की मौत हो गई, लेकिन सरकार की आंखें बंद रही। आदिवासी-मूलवासी को बचाना है, झारखंड के खनिज संपदा भरा है। लूट-खसोट से बचाना है, तो भाजपा की सरकार लानी होगी। सरकार बनते ही सब घुसपैठ को चुन चुन कर निकाल देंगे। मौके पर प्रदेश मंत्री सुचिता सिंह, गीता मंडल, दुर्गी देवी, कालाबती देवी, गीता देवी सहित अन्य मौजूद थी।

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...