Breaking : रांची स्टेशन से दो युवक सरेआम गांजा के साथ धराए, उड़ीसा के जरिए…

Breaking

Ranchi : रांची आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है जहां दो युवकों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया जा रहा है। यह ऑपरेशन ऑपरेशन नार्कोस के तहत किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक संबलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान आरपीएफ को एक व्यक्ति पर शक हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित पाराशर बताया जो कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जिसके बाद जब उसकी चेकिंग की गई तो उसके बैग से गांजा बरामद किया गया।

Breaking : जब्त गांजा की कीमत 7 लाख बताई जा रही है

उसकी निशानदेही पर एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम विकास कुमार है जो बिहार का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी दूसरी बोगी से की गई है। उसके पास से गांजा बरामद किया है। बरामद किए गए गांजे के पैकेट वजन 14.4 किलोग्राम है जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 22 हजार रुपए बताई गई। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि गांजे को उड़ीसा के संबलपुर से रांची हटिया लाया जा रहा था जिसके बाद उस यूपी के बाजार में बेचा जाना था।

 

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...