शव को लेकर अंतिम संस्कार करने जा रही बस पलटी, 7 जख्मी

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना फोरलेन के पास शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे ग्रामीणों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सात लोग जख्मी हो गए जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। बस में 32 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के सरमेरा थाना अंतर्गत अहियापुर गांव से लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। पलटी हुई बस को उठाने के लिए मौके पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

विकाश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...