Advertisment

जबरन जमीन लिखवाने के लिए Businessman को कर लिया अगवा, जमीन लिखवाने के बाद फिर…

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां जमीन अपने नाम से लिखवाने के लिए बदमाशों ने व्यापारी को दिनदहाड़े अगवा कर लिया। बदमाशों ने व्यापारी को एक होटल में रखा और जबरन उससे जमीन की रगिस्ट्री के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिया। घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है जिसमें साफ साफ देखा जा रहा है कि एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लिए हुए है और वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मह्नागनी निवासी शिवपूजन महतो को घसीट कर ले जा रहा है।

वह व्यापारी को कार में ले जा कर वहां से निकल जाता है। अपहर्ता उस व्यापारी को एक होटल में ले गया और वहां जबरन उसकी जमीन रजिस्ट्री करवाने के बाद फिर उसे छोड़ दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। मामले में व्यापारी की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मामले में स्थानीय लोगों ने कहा कि बेतिया ए भूमाफिया राजनीतिक संरक्षण में खुलेआम अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। भू माफिया कभी जबरन जमीन हड़प लेते हैं तो कभी किसी का घर तोड़ देते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    16 जनवरी से Court कर्मी जायेंगे हड़ताल पर, कहा…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Businessman Businessman Businessman

Businessman

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...